दिघवारा (सारण) गुरुवार को सारण जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न बैठक में सोनपुर विधान सभा क्षेत्र से 4 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिला कार्य समिति के स्थान दिया गया । जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा द्वारा जारी सूची के अनुसार जयशंकर प्रसाद बैठा एवं लालबाबू कुशवाहा उपाध्यक्ष बनाए गए जबकि पूर्व नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन शंकर प्रसाद एवं छोटी कुमारी को जिला मंत्री बनाया गया ।
इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गाईं, महामंत्री रौशन कुमार मिश्र, अजीत पासवान, पूर्व सदर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह पुटून आदि ने जिला मंत्री मोहन शंकर प्रसाद को बधाईयाँ दी।
उधर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान, सदर मंडल भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, महामंत्री ठाकुर उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रवीन्द्र सिंह, रूपाली कुमारी, नीतू सिंह, मुस्कान सिंह, बब्लू सिंह, दिलीप सिंह, आदि नेताओ व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को सोनपुर का प्रतिनिधित्व देने के लिए बधाई दी।
युवा भाजपा नेता अतुल कुमार मिश्र, प्रद्योत कुमार मिश्र, सीताराम प्रसाद, अमरेन्द्र चौरसिया ने पूर्व सदर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह पुटून को भी जिला कार्यसमिति में स्थान देने की मांग की। गड़खा प्रखंड से श्रीनिवास सिंह को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा नेता पारस नाथ राय, त्रिलोकी नाथ शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, मदनेश्वर सिंह मदन, नागेन्द्र राय आदि गड़खा पूर्वी मंडल के नेताओं ने बधाई दी।