राजद नेता प्रो.लालबाबू यादव ने वितरित किया राशन सामग्री

छपरा:
लाक डाउन कि इस  स्थिति में काम धंधा ठप हो जाने के चलते भुखमरी के कगार पर पहुंचे बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेयां पंचायत के कन्हौली ,मुस्लिमपुर सरेंया,आमावं आदि गांव के गरीब, विधवा परिवारों को सहायता पहुंचाने के तहत आज मुस्लिमपुर गांव में वरिष्ठ राजद नेता प्रो. (डॉ ) लाल बाबू यादव के द्वारा जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया जिसमें चावल,दाल,चना,नमक,आलू, प्याज एवं सरसों तेल तथा साबुन  सम्मिलित था, इसके अतिरिक्त बिस्कुट पैकेट का वितरण किया गया। सबसे पहले गोल घेरा बनाकर लाभांवितों को सैनेटाइज किया गया। समस्त वितरण की कार्यवाही बनियापुर के थाना प्रभारी श्री संजीव कुमार और उनके साथ आए सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति में किया गया।इस वितरण में पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, समाजिक कार्यकर्ता चंद्रभूषण पांडे, राजेश चन्द्रा, ब्रजेश चन्द्रा, मंटू कुमार आदि उपस्थित थे।