राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया।प्रखण्ड के सेंवरिया के प्रदीप सिंह की सुपुत्री रोहिणी रानी के दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।रोहणी 2017 में आर्ट्स में विहार टॉपर की थी।वह अपने बुआ के घर दिल्ली रहकर पढ़ाई कर रही थी।दिल्ली में कोचिंग जाने के समय हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी।इसकी खबर मिलते ही परिवार के सदस्य दिल्ली रवाना हो गये है।प्रदीप सिंह के दो लड़की एवं एक लड़का है जिसमे रोहणी रानी सबसे बड़ी थी।रोहिणी रानी की प्राम्भिक शिक्षा सन्तरेसा स्कूल से हुई है।इसके खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।शोक ब्यक्त करने वालो में पैक्स अध्यक्ष अंशु सिंह,अनुज सिंह,जगतनारायण निषाद,ताराचंद यादव आदि है।उनका कहना है की रोहणी रानी बहुत ही मेघावी छात्रा थी एवं परिवार के सदस्यों को उसपर बहुत ही विसवास था कि आगे चलकर परिवार का नाम रौशन करेगी।





Recent Comments