मांझी(सारण)। लाभुक के खाते में छेड़-छाड़ कर फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना की सरकारी राशि गबन करने के मामले में मांझी बीडीओ नील कमल ने बंगरा गांव की सीएसपी संचालक संगीता देवी के विरुद्ध दाउदपुर में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वितीय वर्ष 2019-20 के अंतर्गत बंगरा गांव निवासी शम्भू बीन की पत्नी मालती देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। जिसका लाभ लेने के लिए लाभुक ने अपना बैंक खाता नम्बर प्रखंड कार्यालय को समर्पित किया। कालांतर में बताया गया कि निर्माण के उपरांत विभाग से राशि नही प्राप्त हुई है। जब इसकी जांच की गई तो उतर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा दाउदपुर द्वारा बताया गया कि उक्त खाता बंगरा में संचालित सीएसपी का है। सीएसपी संचालक द्वारा किसी अन्य के खाता में छेड़-छाड़ कर लाभुक को उपलब्ध कराया गया है। संचालक व अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिली-भगत कर फर्जी तरीके राशि का उठाव कर गबन कर लिया गया है। जो गम्भीर मामला है। बीडीओ ने पुलिस से सुसंगत धाराओं के तहत सीएसपी संचालक पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं इसके पूर्व बंगरा गांव के हीं खाताधारी सत्यम कुमार सिंह ने भी उक्त सीएसपी के ऊपर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें संचालक द्वार 2 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट का फर्जी कागजात देने और दो बार में नगद दी गई 98 हजार रुपये की राशि खाता में जमा नही करने और गबन कर लेने का आरोप लगाया गया है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Recent Comments