परवेज अख्तर/सीवान

मैरवा. नगर के प्रसिद्ध होम्यो चिकित्सक डॉ परमहंस पांडे को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के आक्रोश में मैरवा के बुद्धिजीवी द्वारा शनिवार की संध्या कैंडल मार्च निकाला. कैंडिल मार्च मैरवा ब्लाक परिसर से होकर नगर के मुख्य रोड, पुरानी बाजार, थाना रोड, मझौली रोड होते हुए मझौली चौक पर समाप्त हुई. मार्च के बाद समाजसेवी श्रीकांत सिंह ने कहा कि अपराधियों द्वारा एक चिकित्सक की हत्या काफी निंदनीय कार्य है. समाज का वह अंग है, जिससे हर वर्ग लाभ उठाते हैं.. उन्होंने मांग की इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए.