
विद्यालय मे वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ आयोजन
पानापुर (सारण) : मंगलवार को प्रखण्ड क्षेत्र के महम्मदपुर मठिया खेल मैदान में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ ।जिसमें सौ मीटर दौड़, लम्बी कूद,ऊँची कूद,बैलुन दौड़, सुई धागा दौड़, जलेबी दौड़ सहित दर्जनों खेलों में बच्चों ने हिस्सा लिया।

अपने अंदर की प्रतिभा को दिखाया।खेल में हिस्सा लेकर बच्चे काफी खुश थे।इससे पहले स्कूल के संचालक श्री बनारसी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया।मौके पर महम्मदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामविनोद साह,भोरहाॅ के पूर्व मुखिया सह् माले नेता सभापति राय तथा जदयू के प्रदेश युवा महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर सहित सैकड़ों छात्र छात्राएँ तथा दर्शक उपस्थित थे ।




Recent Comments