पकहां नट बस्ती मे पुलिस ने की सघन छापेमारी, दो सौ लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब बरामद
मढौरा(सारण) : मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने नगर के नट बस्ती मे घंटो छापेमारी कर अर्ध निर्मित देशी शराब के साथ कच्चा स्प्रिट भी बरामद किया.हालंकि पुलिस इस मामलें मे किसी भी धंधेबाज को गिरफ्तार नही कर सकी.पुलिस सूत्रो से मिली जानकरी के अनुसार दो सौ लीटर से भी अधिक अर्ध निर्मित चुलाई का महुआ शराब मिला.जिसकों पुलिस ने मौके पर विनष्ट कर दिया.वहीं खाली डिब्बों और गैलन को जला दिया गया.