तेज हवा से गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, विद्युत आपूर्ति प्रभावित

✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : चैनपुर ओपी के मधवापुर कठतल गांव में तेज हवा के झोंके के कारण गुरुवार की दोपहर में 11 हजार वाेल्ट प्रवाहित विद्युत तार टूटकर गिर पड़ा, इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। संयोग अच्छा था कि उस वक्त वहां कोई नहीं था, अन्यथा बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता था। तार गिरने से मधवापुर, बखरी, छितौली, नवलपुर आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
———-