बजट सत्र में व्यवधान डालने के विरोध में भाजपा ने रखा एक दिवसीय उपवास, सांसद रुड्डी के संघ विधायक व पूर्व विधायक सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता हुये शामिल
✍यूपीए द्वारा बजट सत्र में व्यवधान डालकर लोकसभा सत्र को बाधित करने के विरोध में किया गया उपवास।
✍उपवास कार्यक्रम में विधायक,पूर्व विधायक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता हुए शामिल।

#रिपोर्ट -अजीत कुमार सोनू /दिघवारा:
दिघवारा (सारण):सोनपुर अनुमण्डल कार्यालय परिसर में गुरुवार को कांग्रेस द्वारा बजट सत्र में व्यवधान डालकर लोकसभा सभा सत्र को बाधित करने के विरोध में भाजपा के छपरा से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कार्यकर्ताओं संघ एक दिवसीय उपवास रखा ।अनुमण्डल परिसर में आयोजित एक दिवसीय उपवास दिन के 11 बजे से शाम के 5 बजे तक चला। एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक पूर्व विधायक के साथ पार्टी के जिले से लेकर प्रखण्ड तक के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया था।सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा की विपक्ष जानबूझ कर सदन में हंगामा कर प्रगतिशील भारत के विकास को अवरुद्ध करने का काम कर रही है।सदन में हंगामा कर विपक्ष रोजाना करोंड़ो रूपये बर्बाद कर रही है।
उपवास कर्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विनय सिंह,विधायक सी एन गुप्ता,पूर्व विधायक मन्टू सिंह,पूर्व विधायक ज्ञानचन्द मांझी,जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह,पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह,बलिराम तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह,पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान,अनिल सिंह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।