संजय विजित्वर (हाजीपुर )- विश्व की प्रथम गणतंत्र की जननी वैशाली की धरती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हेलीकॉप्टर से पहुंचे और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उनके आगमन पर शंखनाद किया गया तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष किए गए।उन्होंने अपने संबोधन में वैशाली की गौरव गाथा को बतलाते हुए कहा कि जिस समय सूर्य उत्तरायण होता है उसी दिन से शुभ कार्य शुरू होता है। सीएए के समर्थन में देश की जनता को समझा कर नरेंद्र मोदी की सरकार को और मजबूत करेंगे। जन जागरण अभियान का सबसे ज्यादा रिस्पांस बिहार से मिला है। हम बताने आए हैं कि किसी भी नागरिक का नागरिकता देना है ना कि लेना है। भाजपा जदयू का गठबंधन अटूट है। एनआरसी,सीएए तथा राम मंदिर के समर्थन के लिए समर्थन मांगने निकला हूं। उन्होंने राहुल गांधी,लालू प्रसाद,ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी जितना विरोध करेंगे ,मोदी सरकार मजबूत होती जाएगी। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि लाखों लोग को स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया। शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।देश हित में कश्मीर से 370 धारा को समाप्त किया गया।पुलवामा हमले का मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को दिया गया ।जो भारत के टुकड़े करेंगे वे जेल की सलाखों में होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, केन्द्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सांसद राजीव प्रताप रूडी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ,बिहार के राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर,सांसद आर के सिन्हा, संगठन मंत्री नागेंद्र जी, बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर यादव ,प्रेम कुमार,गोपाल नारायण सिंह, रेणु देवी ,संजय मयूख सहित कई मंत्री , विधायक तथा भाजपा नेता तथा नेत्री मौजूद थे।