दिघवारा सोनपुर अनुमंडल के नयागांव थानांतर्गत रसूलपुर पंचायत के महमुद्चक गांव में शनिवार को मुख्य मंत्री चिकित्सा सहायता राशि के स्वीकृति का पत्र पंचायत के मुखिया मन्नूलाल भगत ने रोग ग्रस्त मरीज के परिजन को सौपा । ज्ञात हो कि महमूद चक गांव निवासी राजेश कु ठाकुर के पुत्र का इलाज पटना के फोर्ड अस्पताल के चल रहा है। इलाज में आ रही परेशानी कप देखते हुए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद से मुख्य मंत्री सहायता राशि से अनुदान दिलवाने का आग्रह किये थे।जिसके बाद सासद के प्रयास से 85 हजार रुपये की राशि स्वकृत हुईं।मरीज के परिजन सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्राप्त कर स्थानीय सासंद को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर मुखिया मन्नूलाल भगत ने बताया कि संसद राजीव प्रताप रूढ़ि के प्रयास से इलाके में लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न मरीजो को दिया जा चुका है।