ताजिया देखने गयी नवविवाहिता लापाता

तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के राजधानी गाँव से पचरौर बाजार ताजिया जुलूस देखने गयी एक नवविवाहिता लापता हो गयी है।इस सम्बंध में राजधानी गांव के नवविवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित के पिता का कहना है कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री घर से पचरौर बाजार ताजिया जुलूस का मेला देखने गयी है।जहाँ से लापता है।उसका फोन आया था कि करीब दस लोग उसे कही हाथ-पैर बाँधकर रखे है।लेकिन वह जगह का नाम नही बता पायी है।पिता ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके अपहरण की आशंका जताई है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

(न्यूज़ इनपुट-धर्मेन्द्र कुमार, तरैया)