आपस मे झगड़ रहे दो पियक्कड़ चढ़े पुलिस के हत्थे, गये जेल
तरैया (सारण) : प्रखंड के तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क में नहर से दक्षिण गाँव मुरलीपुर में दो व्यक्ति आपस मे झगड़ रहे थे।उसी रास्ते से तरैया थानाध्यक्ष दिवागस्ती में जा रहे थे, दो लोगो को आपस मे झगड़ते देख पुलिस झगड़े में हस्तक्षेप करने लगी।जब दोनों व्यक्तियों की जाँच ब्रेथ एनलाईजर मशीन से की गयी तो दोनों दारू के नशे में थे।फिर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों पियक्कड़ों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।शाहनेवाजपुर निवासी मो.यूनुस और मुरलीपुर निवासी सोनू कुमार को बिहार में शराब बन्दी के बाद अवैध रूप से शराब पीकर झगड़ा-झंझट करने के आरोप में जेल भेजा गया है।
( न्यूज़ इनपुट-धर्मेंद्र कुमार, तरैया)




Recent Comments