दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

योगापट्टी – प्रखंड क्षेत्र के जरलपुर खुटवनिया गांव में मंगलवार कि रात दहेज में पचास हजार रुपये के मांग को लेकर रवीना खातून उम्र चौबीस वर्ष पति मजहर अंसारी और उसके ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने की घटना घटी है ।वही मृत महिला को दो मासूम बच्चियां है। आरोपी परिवार मृत महिला को घर में छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। इस बाबत मृतक महिला के भाई जरलपुर गांव निवासी इस्तकार आलम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कर मृतक के पति मोजहर अंसारी,ससुर गुमराती मियां , ताजामुल अंसारी, जावेद अंसारी, मोम शहीद मियां, शरीफ मियां सभी मदारपुर डीही गावं निवासी को नामजद अभियुक्त बनाया है, दिए आवेदन में उसने बताया कि मेरी बहन की शादी मदारपुर डीही गांव निवासी गुमराती मियां के पुत्र मोजहर अंसारी के साथ चार साल पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार के निकाह हुई थी । हम लोग अपने औकात के हिसाब से गिफ्ट में गहने कपड़े सहित गृह उपयोगी समान दिए थे । शादी के महज एक माह बाद से ही दहेज में पचास हजार रुपये की मांग मृतक से अपन घर के लोगों द्वारा मंगवाने का दबाव बनाने लगे । रुपए के खातिर मृतक को बराबर मारने पीटने लगे इस मामले में कई बार आपस में बैठकर पंचायती भी किया गया उसके बावजूद भी मारपीट का सिलसिला चलता रहा अंततः मेरी बहन को मंगलवार की रात गला दबाकर हत्या कर दिया गया । थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि हत्या का आवेदन मिला है शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है ।और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी किया जा रहा है ।