मढ़ौरा(सारण)। संजय कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार मढ़ौरा के नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस आशय का पत्र जिला अध्यक्ष जदयू बैजनाथ सिंह विकल द्वारा जारी कर संजय सिंह को पुनः मढ़ौरा नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन की जानकारी दी गई। श्री सिंह के पूर्व के कार्य काल को सराहते हुए जिलाध्यक्ष ने उन्हें फिर से नगर अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। मनोनयन किए जाने पर पार्टी के अशरफ अली, रामबाबू सिंह, बलिराम सिंह, फजले हसन, बीरेंद्र गिरी, चांदनी कुशवाहा, सत्यदेव सिंह अधिवक्ता, कूटन सिंह, बृज किशोर सिंह, रणधीर सिंह, दिलीप ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, मंटू सिंह, मुख्तार यादव ने बधाई दिया है।