सोनपुर । नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतुरपुर पंचायत के खुरहा दियारा क्षेत्र में नयागांव पुलिस ने छापामारी कर देसी शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि चतुरपुर पंचायत के सिताब गंज के खुरहा दियारा क्षेत्र में छापामारी कर 3 देशी शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया वहीं मौके पर 100 लीटर देसी शराब बरामद किया गया जबकि 4500 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को विनिस्ट किया गया है । पुलिस सभी तीन शराब भट्टी के संचालक की जानकारी हासिल कर रही है क्योंकि इस छापामारी के दौरान धंधेबाज पुलिस के देखते ही भागने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने यह भी बताया कि शराब धंधेबाज के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुराने केस में संलिप्त शराब धंधेबाज रहीमपुर के कल्लू राय, अब्दुलाही के गुलशन कुमार के ऊपर शराब बिक्री करने के आरोप में प्राथमिकी नामजद दर्ज की गई है । इस पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।