सारण :बंधन बैंक के उप शाखा कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने चाकू के बल पर 1 लाख 76 हजार रुपये लूट कर फरार
#अभय सिंह /बनियापुर

बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के नदौवां गांव में बंधन बैंक के उप शाखा कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने चाकू के बल पर 1 लाख 76 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच- परताल में लगी हुई है।
जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधन बैंक के उप शाखा कर्मी के टीडीओ अजय कुमार स्थानीय गांव से कमेटी का रुपया वसूल कर वापस आ रहा था कि तीन अज्ञात अपराधियों ने उसके बाइक को रोक दिया। जहां बैंक कर्मी कुछ समझ पाता कि अपराधियों ने बैंक कर्मी को बाइक से धक्का मार नीचे गिरा दिया। और बैंक कर्मी पर चाकू भीड़ा दिया। और बैंक कर्मी के बैग में रखे 1 लाख 76 रुपये लूट कर चल दिया। जिस घटना के बाद बैंक कर्मी के हल्ला पर गांव के लोग वहां पहुंच पते तब-तक अपराधी वहां से तेज गति से निकल पड़े। जिसके बाद बैंक कर्मी इसकी सूचना बनियापुर थाना को दी। जिसकी सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच-परताल कर रही है।