
वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का समापन्न
———–
विकास कुमार
———–
नगरा(सारण)
प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन योजना के तहत राइज इण्डिया द्वारा संचालित ड्राइविंग ट्रेंनिग केंद्र में दो दिवसीय डिफ़ेंसिव डाईविंग प्रशिक्षण में 150 वाहन चालकों को ट्रेंनिग दिया गया। डिप्टी जेनरल मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि भारत में इस तरह का परीक्षण पहली बार आयोजित किया गया था। डिफेंसिव ट्रेंनिग यानि सुरक्षित वाहन चालक का प्रशिक्षण दिया गया। जहां वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने व सड़क सुरक्षा नियमावली की जानकारी दी गई, साथ ही दो दिवसीय प्रशिक्षण में सभी चालकों को सर्टीफिकेट दिया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन योजना के यह प्रशिक्षण भारत में पहली बार छपरा जिले के अफौर मे वाहन चालक प्रशिक्षण कैम्प में आयोजन किया गया। जहां लोगों में हर्ष व्यप्त हैं। इस मौके पर बिजनेश डेवलेपेमेंट मैनेजर बिहार व झारखण्ड के इंचार्ज लक्ष्मीकांत सिंह, सीनियर ट्रेनर अजय नरखेड़े, आदित्य, संजीव कुमार, बबलू मिश्रा, अवध किशोर सिंह उर्फ गाँधी, आशुतोष कुमार, अमित कुमार, रवि प्रताप सिंह, लक्ष्मण प्रसाद मिश्रा, अर्जुन कुमार, विजय सिंह, ओमप्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments