परसा(सारण) : बिहार सरकार के महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री नल जल योजना को पूर्ण कराने के लिए मुखिया द्वारा पर्याप्त राशि निर्गत नही करने को लेकर प्रखंड के परसौना पंचायत के वार्ड 1और 2 के वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ बीडीओ को आवेदन देकर राशि निर्गत कारणे की गुहार लगाया है।वार्ड एक के वार्ड सदस्य सुरीता देवी ने आवेदन में बताई है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मुखिया से प्राप्त राशि के अनुसार नल जल योजना का कार्य कराया जा चूका है।शेष आधा अधूरा कार्य पूर्ण कराने के लिए मुखिया द्वारा राशि निर्गत नही किया जा रहा है।जिससे कार्य बाधित होने की बाते कही है।जबकि वार्ड 2 के वार्ड सदस्य राधिका देवी ने मुखिया द्वारा निर्गत 6 लाख रूपये की कार्य होने के बाद अगला राशि निर्गत नही किया जा रहा है जिससे कार्य अधूरा परा है।आवेदन में वार्ड सदस्य सुरिता देवी ने मुखिया डॉ सबिता देबी पर 20 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप लगाई है।इस सम्बन्ध में मुखिया डॉ सविता देबी ने बताई कि वार्ड सदस्यों द्वारा लगाई गई आरोप बेबुनियाद है।बदनाम करने के लिए आरोप लगाया गया है।वार्ड सदस्य को जो राशि निर्गत किया गया है।उसका अभी तक एमबी बुक नही कराया गया है।जबतक नलजल योजना कार्य की एमवी बुक नही कराया जायेगा।वार्ड सदस्य द्वारा एमवी बुक कराकर सौपने के बाद अगला राशि जल्द ही निर्गत कर दिया जायेगा।आवेदन पर पहल करते हुए बीडीओ रजत किशोर सिंह मामले की जांच के लिए जेई को निर्देश जारी किया है।और निर्गत राशि के अनुसार हुए कार्य और अधूरे कार्य के लिए लगत खर्च की ब्यौरा की मांग किया है।