डीईओ के साथ शिक्षक नेता एवं अन्य।

पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

डीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

प्रधान शिक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षको के अनुभव प्रमाण पत्र , छठे चरण अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण कैंप लगाकर करने , शिक्षको के काटे गए वेतन एवं बकाया वेतन भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला और उपरोक्त मुद्दो पर चर्चा की।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधान शिक्षक परीक्षा हेतु अनुभव प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर आज से होगा और एक दो दिन में सबको वितरित कर दिया जाएगा ।
छठे चरण अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अधिकृत है उनके स्तर से यह कार्य होगा।
वहीं काटे गए वेतन और बकाया वेतन का भुगतान भी अप्रैल माह में करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक नेता नागेंद्रनाथ शर्मा , मनोज श्रीवास्तव , राहुल राज , मुकेश गुप्ता , शिवकुमार सिंह , सुनील तिवारी , राजन कुमार यादव , सिद्धार्थ तिवारी , राजू सिंह , कृष्णकांत प्रसाद , संजय कुमार , फिरोज आलम आदि शामिल रहे।