माध्यमिक हड़ताली शिक्षकों नें हाथ धुलवाकर कोरोना से बचाव का बताया तरिका
मढौरा,सारण ।माध्यमिक विधालय के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने कोरोना वायरस के प्रति सामाजिक सरोकार को जोड़ते हुये हाथ धुलाई अभियान चलाया । हड़ताली शिक्षको ने उच्च विधालय शिल्हौड़ी से एक रैली के रुप में निकल कर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे और लोगों को साबुन, सेनिटाइजर से हाथ धुलवाने का तरिका बताते हुये उनका हाथ धुलवाया । इस दौरान सभी लोगों से कोरोना से डरने की नही लेकीन स्वच्छता पर गंभीरता से ध्यान देने की जरुरत बताया ।शिक्षक नेता डा. नागेन्द्र राय और अवधेश राय ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है। आम जनमानस में जागरूकता से ही इसको समाप्त किया जा सकता है । शिक्षक नेता ने कहा कि सरकार हड़ताली शिक्षको के प्रति ढुल मूल रवैया अपना रही है। सरकार की सभी बातों को दरकिनार कर शिक्षक हड़ताल पर रहकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान में शामिल है। प्रतिदिन इनके लिये जागरूकता फैलाया जाएगा जिससे कि किसी को इस बीमारी का संक्रमण नहीं हो और वे अपना वचाव कर सके । स्वच्छ रहकर ही इस बीमारी के प्रभाव को कम कर इसे भगाया जा सकता है। खाने के पूर्व खाने के बाद, सहित सभी कार्यो को करने एवं उसकी समाप्ति के बाद तथा समय समय पर हैंडवाश जरुर करें। इस अवसर पर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय शर्मा, धर्मेन्द्र तिवारी, बिजय कुमार शिक्षक आलोक आर्या, बम्हानंद कश्यप, उमेश गुप्ता, निशी कुमारी, मनोज कुमार सहित उच्च विधालय के दर्जनों शिक्षक मौजूद थे ।
Recent Comments