छपरा/मढौरा (सारण) राजग गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में अटूट है,बिहार की सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की होगी जीत, यह बाते जद यू महा सचिव सह राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह ने मढौरा विधान सभा क्षेत्र के नगरा प्रखंड के महाराजा पैलेस में एनडीए कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते कही,उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जंगलराज के नाम से सिहर जाती,महागठबंधन का सभी सीटों पर होगा बेड़ा गर्क है,सारण जिला हो या बिहार के किसी सीट से नही जीतेंगे,जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।मौका मिलने पर पति पत्नी की राज वाली टीम केवल और केवल धन अर्जित करने का काम कर अपना विकास किया,वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को अपना परिवार माना औऱ राज्य का चहुमुखी निरन्तर विकास में लगे है, उन्होंने बैठक में शामिल सभी एनडीए कार्यकर्ता को आह्वान करते कहा कि अब आप सभी समय रहते दिल जान से लग जाइए, एक स्वच्छ ,ईमानदार समर्पित कार्यकर्ता जद के प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू को रिकार्ड मतों से जिताकर सदन में भजिए ,एनडीए को मजबूत कीजिए,वही बैठक में एमएलसी वीरेंद्र नरायण यादव ने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओ से एक एक बूथ पर बूथ जीतो ,चुनाव जीतो अभियान चलाते, सजग रहकर वोट गिराने गिरवाने का आग्रह किया।बैठक का अध्यक्षा भाजपा किशान सेल के जिला अध्यक्ष बब्लू मिश्रा नेकिया बैठक मे बैजनाथ प्रसाद विकल .बेद प्रकाश उपाध्याय. दिनेश सिंह .जिला जद यू कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव .शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली .मुरारी सिंह .सुरेश सिंह .अनिल सिंह .शैलेश शाह .कामेश्वर सिंह चंद्र सेन कुंवर .बदरी नारायण सिंह .रामाशंकर महतो .अनिल शर्मा .नासिर हसन खान .गामा सिंह .कुसुम रानी .रेणु सिंह चांदनी कुमारी शाहबुद्दीन मंसूरी