20 दिन पहले कुएं में मिला था युवक का शव,परिजनों ने हत्या का दर्ज कराया प्राथमिकी

मढ़ौरा(सारण).थानाक्षेत्र के भुआलपुर में 20 दिन पहले कुआं से एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था. तब शव का पहचान नहीं हो सका था.शुक्रवार को मीणापुर गरखा निवासी लालबाबू राय ने उक्त युवक की पहचान अपने पुत्र 24 वर्षीय मुन्ना राय के रूप में की है.मृतक के पिता लालबाबू राय ने मुबारकपुर धर्मौली निवासी सुनील मांझी और प्रमोद मांझी पर अपने पुत्र की हत्या कर देने के लिये आरोपित किया है.प्राथमिकी में कहा है कि मुन्ना राय ट्रक का चालक था और सुनील मांझी उसके साथ ट्रक पर खलासी था दोनों में बहुत मित्रता थी.बीते दिनों मुन्ना राय ने सुनील माझी की बहन की शादी में पैसा उधार दिया था. 19 नवम्बर को मुन्ना गांव के एक लड़का शीर्ष कुमार के साथ धर्मौली मुबारकपुर गया था. मुन्ना उस रात वही रुक गया था और शीर्ष कुमार लौट आया था.दुसरे दिन रात में भी मुन्ना के नहीं लौटने पर उसने सुनील को फोन कर पूछा तो बताया कि वह रात में उसके पास रुका था.बाद में जब फिर पूछा तो बताया कि मुन्ना चला गया है.बाद में वे लोग मुन्ना को पता करने सुनील के घर पहुंचे तो उसने बताया मुन्ना आया था लेकिन कब चला गया यह उसको पता नहीं है. इस बीच वह अपे सगे सम्बन्धी में पता लगाते रहे, लेकिन कही से मुन्ना की जानकारी नहीं मिली.इसी दौरान उसे 20 दिन पहले भुआलपुर में एक कुआं से एक युवक का शव बरामद होने की जानकारी मिली तो उसने मढ़ौरा थाना पहुंच कर फोटो से अपने पुत्र का पहचान किया.मामले में मृतक के पिता ने धर्मौली निवासी सुनील मांझी और प्रमोद मांझी पर साजिश कर हत्या कर देने और साक्ष्य छुपाने के लिये उसे कुएं में डाल देने का आशंका व्यक्त किया है.




Recent Comments