◆मसहां के नागेन्द्र को मैन आफ द मैच

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के अगौथर खेल में आर आर सी क्लब के बैनर तले मंगलवार को खेले गए टी-20 क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में मसहां की क्रिकेट टीम ने अगौथर की टीम को 8 विकेट से हराकर फाइनल मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं खेल के प्रांरभ में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाईनल का उद्घाटन किया । और खिलाड़ीयों के साथ मुखिया संगम बाबा ने बैटिंग कर किया मैच की शुरुआत करवाई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक फिटनेस बना रहता है और स्वस्थ जीवन के लिए खेल बहुत जरुरी है ।

खेल टुर्नामेन्ट के सेमीफाईनल में टॉस जीतकर मसहां की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया तथा अगौथर की टीम को 10 ओवर में 60 रनों के स्कोर पर समेट दिया । जबाबी पारी खेलते हुए मसहां की टीम 11 वें ओवर में हीं मात्र 2 विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम के कप्तान नागेन्द्र कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । टुर्नामेन्ट के आयोजक विनोद सिंह, रोहित सिंह, सचिन सिंह, मनीष सिंह तथा संदीप सिंह थे । वहीं एम्पायर शमी कुमार सिंह तथा धीनोद कुमार सिंह और कमेन्टेटर आकाश भारद्वाज थे ।




Recent Comments