
आज होगी प्रार्थना सभा, शामिल होंगे कई दिग्गज
मढ़ौरा(सारण)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के संघर्ष काल के साथी रहे और सहकारिता में पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान रखने वाले वकील प्रसाद यादव की प्रार्थना सभा में जिले और राज्य से कई मंत्री, अधिकारी व दिग्गज शामिल होंगे। परिजनों के द्वारा प्रार्थना सभा सह ब्रह्मण भोज की बड़ी तैयारियां की जा रही है। दिवंगत वकील प्रसाद यादव के पुत्र व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष परमात्मा राय ने बताया कि प्रार्थना सभा में जिला और जिला के बाहर से कई नामचीन लोगों की उपस्थिति होगी। परमात्मा राय ने कहा कि जब वे आमंत्रण लेकर राजद सुप्रीमो के पास पहुंचे । राजद सुप्रीमो भी निधन की खबर सुनकर थोड़ी देर के लिए मौन हो गए थे। इस दौरान लालू प्रसाद ने वकील प्रसाद यादव के साथ गुजारे कुछ लम्हों को भी सांझा किया था। बता दें कि लालू प्रसाद यादव जब सारण से राजनीत शुरू किए थे तब दिवंगत वकील प्रसाद यादव उनके बड़े सहयोगी में से थे। तब तक वकील प्रसाद यादव सहकारिता में एक बड़ी पहचान बना चुके थे। वे मढ़ौरा केन यूनियन के सचिव, तेजपुरवा से लगातार पैक्स अध्यक्ष, मढ़ौरा से व्यापार मंडल का निधन तक अध्यक्ष रहे। पूरे राज्य में सहकारिता को लेकर वकील प्रसाद यादव का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। प्रखंड में सहकारिता से जुड़े नागेंद्र राय, पवन सिंह, भगवान साह, पत्थर सिंह, अभिषेक राय सहित अन्य ने साफ तौर पर कहा कि सहकारिता में बाबू वकील प्रसाद यादव की भरपाई अब आगे नहीं हो सकती। वे एक मिसाल थे और जितनी जानकारी उनके पास थी अच्छे विधि के ज्ञाता भी उतनी जानकारी नहीं रखते थे ।




Recent Comments