सांसद सीपी ठाकुर सिथौरा जाने के क्रम में पचासा गांव में किये युवाओ को संबोधित
#कुमुद रंजन सिंह/नालन्दा।
नालन्दा जिले में पिछले दिनों 9 सितम्बर को एससी एसटी एक्ट व् आरक्षण के खिलाफ बन्दी के दौरान युवाओ पर पुलिस लाठी चार्ज के बाद पीड़ित युवाओ से सिलाव के सिठौरा गांव जाने के क्रम में , शुक्रवार को रहुई के पचासा गांव के पास
राष्ट्रीय राजपूत महासभा के युवा टीम के साथ आरक्षण व एससी एसटी एक्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुई कहे की सवर्णो के आंदोलन को दबाने का प्रयास हो रहा है, जिसे दबने नही दिया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत महासभा नालन्दा के युवा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, अमन कुमार सिंह,विक्की सिंह, कमलेश कुमार ,तुंगी के मनोहर सिंह, समरेंद्र सिंह, अम्बा के विकास सिंह सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।
सांसद सीपी ठाकुर ने युवाओं को एक जुट होकर कार्य करने की सलाह देते हुये, गया में 7 अक्टूबर के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का भी निवेदन किये।