
लोहड़ी गांव में ग्राम वासियों के बीच फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने फहराया तिरंगा

छपरा :आज दिनांक 15 अगस्त 2018 को युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा पंचायत के लोहड़ी गांव मे संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र पढेगा इंडिया तभी तो बढेगा इंडिया के बच्चों एवं ग्रामवासियों के बीच जगनारायण प्रसाद एवं मुखिया पुलिस राय ने संयुक्त रुप से झंडा तोलन किया । मौके पर निशुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चे नेहा कुमारी, जानकी कुमारी, ममता कुमारी, रागिनी, खुशबू कुमारी,सुजाता कुमारी ,आरती, काजल, नेहा कुणाल, अकाश ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में जिला पार्षद पूजा देवी ,चंदन माँझी, उप मुखिया -तारकेश्वर साह, फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, सरपंच संजय राय वीडीसी सुमेर राम ,वार्ड सदस्य- संदिप पवँत,मनुलाल मांझी,शिक्षक -सुनील मांझी,घनश्याम प्रसाद,बबलू राय ,डाँ अनिल राय रविन्द्र कुमार ने बच्चो को पुरस्कृत कर हौसला बढाया । मंच संचालन संस्था सचिव रणजीत कुमार ने किया । इस अवसर पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्यों में मक्केश्वर पंडित विवेक कुमार संजीव चौधरी अरविंद कुमार मोहम्मद शमशाद अनूप कुमार, राहुल, इंदेश, चंदन, अखिलेश, मनीष कुमार, रजनीश, गौतम शर्मा, चिरंजीव सिंह, संजीव सिंह के साथ-साथ हजारों ग्रामवासी मौजूद थे ।




Recent Comments