स्वाधीनता की 72 वी वर्षगांठ पर तिरंगे शान से लहराए-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण);
“””””””””””
स्वाधीनता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के मौके पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय समेत पंचायतवार विभिन्न पंचायत भवनो तथा सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानो एवं प्रतिष्ठानो मे हर्षोल्लास पूर्वक तिरंगे शान से लहराए ।
सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर मे उप प्रमुख सोनू कुमार सिंह बीडीओ रमण सिन्हा तथा सदर सीओ पंकज कुमार की मौजूदगी मे ध्वजारोहण प्रखंड प्रमुख विद्या देवी ने किया जिसके पश्चात पंचायतवार विभिन्न पंचायत भवनो पर मुखिया व सरपंच जनप्रतिनिधियो के द्वारा तिरंगे फहराए गए ।
इस अवसर पर मुफ्फसील थाना परिसर मे थानाध्यक्ष शशिभुषण चौधरी , डोरीगंज थाना परिसर मे थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद , अवतार नगर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष अजय सिंह ।
ग्राम कचहरी साँढा पंचायत भवन पर जिला पंच व सरपंच संघ की अध्यक्षा संध्या चौहान शेरपुर अल्पसंख्यक बस्ती गढ पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव फैज अहमद मखदुमगंज महादलित बस्ती मे जेडीयू महिला अध्यक्षा कुसुम रानी जलालपुर पंचायत भवन पर मुखिया पुनम कुमारी ,
पंचायत भवन शेरपुर पर मुखिया प्रमिला देवी , विष्णुपुरा सरिता सिह ,महाराजगंज सुनिता देवी मौना मंजू देवी चिरान्द सुशील कुमार , कोटवापट्टी रामपुर जयप्रकाश सिह तथा मुस्सेपुर पंचायत भवन पर मुखिया मुन्ना कुमार आदि पंचायत प्रतिनिधियो ने झंडोत्तोलन किया ।
वही शैक्षिक संस्थानो मे शहर के इंस्पिरेशन कोचिंग इंस्टीट्यूट पर संस्थान के निदेशक नीरज कुमार नेवाजी टोला चौक स्थित एबीसी रेजिडेंशल स्कूल मे निदेशक शम्भू प्रसाद व प्राचार्या रीता सिह , उच्च विधालय काजीपुर मे प्राचार्य सुरेश प्रसाद यादव उ0 म0 वि0 मुसेहरी मे प्रधानाध्यापिका अमृता सिंह माँ वीणापाणी शैक्षिक संस्थान शेरपुर मे निदेशक सुरेन्द्र राय राजकीय म0 वि0 चिरान्द मे प्रधानाध्यापक बृजबिहारी बैठा उ0 म0 वि0 मानुपुर जहाँगीर मे प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राय आदि समेत विभिन्न विद्यालयो के प्रधानाध्यापको के द्वारा समारोह पूर्वक ध्वजारोहन किए गए ।
इस दौरान विभिन्न शैक्षिक संस्थानो मे कई आकर्षक झाँकियाँ भी प्रस्तुत की गई जिसके दौरान देशभक्ति की क्लासिकल धुनो पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम देर शाम तक प्रस्तुत किए गए