*सीवान में नगर निकाय चुनाव के मतगणना के बाद खूनी संघर्ष, एक की मौत*
✍सीवान से नवीन सिंह परमार 
*👉सीवान नगर सहित महाराजगंज व मैरवा में भी कई स्थानों पर मारपीट व तनाव*
*👉सीवान के कंधवारा में भी मारपीट, आधे दर्जन घायल* 
*👉सीवान पुलिस कर रहीं है गस्त*
♨सीवान में भले ही तीनों नगर निकाय का चुनाव शांतिपूर्ण निकल गया लेकिन मंगलवार को मतगणना के बात की घटनाओं ने जाते-जाते चुनाव को खूनी चुनाव में बदल डाला. मंगलवार को नगर  थानाक्षेत्र मे मतगणना के बात जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा उत्सव मनाने के क्रम में विरोधी प्रत्याशी के समर्थन से कहा-सुनी हो गई जो बढ कर गोलीबारी में बदल गया और शेख मुहल्ला के  सोनू कुमार नाम के एक  युवक की गोली लगने से जान चली गई. शेखमुहल्ला में अचानक हुए इस घटना के  बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर पथराव किया जिसके बाद सीवान  में तनाव की स्थिति बन गई है. बताया जाता है कि सीवान नगर परिषद के वार्ड संख्या 31 में जीत की खुशी में इंतखाब आलम के समर्थकों द्वारा पटाखे छोड़े जा रहे थे तभी हारे हुए प्रत्याशी अरमान के समर्थकों से कुछ कहा सुनी हो गई. इसके बाद दोनों तरफ से गोली चली.इस गोलीबारी में सोनू नामक लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.सोनू हारे हुए प्रत्याशी अरमान का भतीजा बताया जाता है.इस बीच कुछ असामाजिक तत्व द्वारा  भाजपा  अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता डाक्टर माज आरफ़ी के घर पर भी गोलियां चलाई गई जिससे उनके घर के शीशे टूट गए.
इस घटना के बाद पुरे शहर में तनाव है और पुलिस के गस्त किया जा रहा है. 
वहीं सीवान मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के कंधवारा में भी मतगणना के बाद दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद मैरवा सहित कई स्थानों पर हिंसक झड़प, गोलीबारी व रोड़ेबाजी की सूचना आ रही है.जिससे सीवान  नगर,  महाराजगंज व मैरवां में तनाव की स्थिति बनी हुई है. 
*✏इनपुट- श्रीनारद मीडिया: सीवान*