प्रशिक्षण शिविर को लेकर जदयू की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : सामुदायिक भवन तितरा बाजार
में 15 फरवरी को होने वाले जदयू कार्यकर्ता प्रशिक्षण
शिविर की तैयारी को लेकर जीरादेई विधानसभा
प्रभारी बैरिस्टर यादव ने नौतन तथा
जीरादेई प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों
के साथ शुक्रवार को बैठक की। बैठक में पंचायत
अध्यक्षों के साथ तैयारी की समीक्षा की गई।
बताया गया कि कार्यक्रम की सफलता के
लिए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।