पट्टी भलुआ में खपड़ैल मकान गिरा, कोई जानमाल की क्षति नहीं

#परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के पट्टी भलुआ दलित बस्ती मे शनिवार की
रात में आंधी के साथ तेज बारिश में दो घर गिर कर पूरी तरह
तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घर में रख गया खाने पीने का सामान सहित कपड़ा,
जेवर और नकदी एक हजार रुपया आदि दब गए। रात में दो घर को गिरने की आवाज
से गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आवाज सुन कर आए ग्रामीण
मकान में दबे हुए लोगों और अन्य सामान को बाहर निकाले। जानकारी के अनुसार
थाना क्षेत्र के पट्टी भलुआ गांव निवासी दिनेश कुमार मांझी और अवध किशोर
मांझी के खपड़ैलनुमा मकान शनिवार की रात करीब 10 बजे तेज बारिश में गिर
कर पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। मकान मालिक हरिकिशोर मांझी ने बताया
कि भगवान की शुक्र है कि घर में खाना बना कर बाहर झोपड़ी में मवेशी बांधने
चले गए थे, जबकि दिनेश और अवध किशोर मकान में ही खाना खा रहे थे,
तभी बारिश में अचानक मकान गिर गया और दोनों मकान के मलबे से दब गया।
ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया और सभी सामान को
बारी-बारी से घर से निकाला गया। उन्होंने बताया कि किसी को गंभीर चोट
नहीं लगी है और न हीं कोई बड़ी घटना घटी।