अपराध की योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस ने रिवाल्वर के साथ तीन को किया गिरफ़्तार
सीवान: जिले के पुलिस ने घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को धर दबोचा। अपराधियों के पास से लोडिंग रिवाल्वर, कारतूस, दो मोबाइल औऱ एक बाइक जप्त कर पूछताछ में जुट गई है। घटना गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद की है । महाराजगंज एसडीपीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरियाकोठी क्षेत्र में कुछ अपराधी अपराध करने के चाकर में है तभी पुलिस द्वारा जगह-जगह सघन जांच करने लगी।तभी अचानक बाइक से आ रहे तीन की संख्या में बिनय कुमार पंडित पिता स्वर्गीय हरेंद्र पंडित, मंटू कुमार पिता लालबाबू पंडित,सोनू कुमार यादव,पिता परीक्षण यादव नामक अपराधी पुलिस को देख भागने लगे वही पुलिस ने पीछा करते हुए तीनों अपराधियों को धर दबोचा मालूम हो की पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है।
अपराधी किस घटना को अंजाम देने के फ़िराक़ में लगे थे पुलिस टीम का जांच पड़ताल जारी है.गौरतलब हो की इसी क्षेत्र में अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूट घटना का अंजाम दिया था जिसको लेकर इस क्षेत्र में पुलिस काफी सक्रिय हो गई है.बताते चले की गोरियाकोठी थाना क्षेत्र से गिरफ़्तार तीन की संख्या में अपराधियों की जानकारी महराजगंज एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने गुरुवार को महाराजगंज अपने कार्यालय पर प्रेस वर्ता कर दी जानकारी ।




Recent Comments