लायंस क्लब खैरा ने लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर:
छपरा :अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की खैरा इकाई ने रविवार को खैर स्थित पंचायत भवन में निः शुल्क स्वस्थ्य शिविर का कैंप लगाया जिसमें शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लडप्रेशर इत्यादि की जांच कर परामर्श दिया गया.
लायंस क्लब खैरा के अद्य्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि जांच शिविर के माध्यम से करीब दो सौ लोगो की मुफ्त जांच की गयी जिससे लोग लाभान्वित हुए,उन्होंने बताया कि ऐसे जांच शिविर आगे भी लगाये जायेंगे,मौके पर संस्था के पूर्व अद्य्यक्ष लायन ब्रजकिशोर सिंह ने बताया लायंस क्लब समाज सेवा हेतु हमेशा तत्पर है.
कार्यक्रम में विशेष रूप से लायंस क्लब 322 E के रिजन चेयरपर्सन लायन एस रिजवी,जोन चेयरपर्सन लायन ध्रुव पांडेय, लायंस क्लब छपरा के अद्य्यक्ष लायन मनीष सिंह, लायंस क्लब छपरा सिटी के अद्य्यक्ष लायन आदित्य अग्रवाल, लायंस सचिव सोना लाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे…