जिला पार्षद प्रतिनिधि ने सड़क मरम्मत कराने का किया आग्रह।
पानापुर(सारण)प्रखंड के भोरहां पंचायत के वार्ड संख्या तीन ,छह एवं सात के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी है।बीडीओ को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने मही नदी का सर्वे कराकर इस समस्या का स्थायी निदान करने की गुहार लगायी है ।मालूम हो कि रामपुररुद्र से निकलने वाली मही नदी का जगह- जगह अतिक्रमण कर लिए जाने से दर्जनों लोगों के घर मे पानी घुस गया है वही मही नदी के किनारे स्थित सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसलें भी डूब गयी है ।जलजमाव के कारण इन वार्डो के लोग पिछले एक माह से नारकीय जीवन जीने को विवश हैं ।वही जिलापार्षद अर्चना सिंह ने भी बीडीओ को आवेदन देकर मही नदी के किनारे से गुजरनेवाली पांडेय टोला से मही तक जानेवाली सड़क और भोरहॉ पंचायत के वार्ड बारह मे सड़क की मरम्मती की मांग की है ।उन्होंने कहा है कि 2020 में आयी बाढ़ से क्षतिग्रस्त यह सड़क पानी का अत्यधिक दबाव नही सह पाया है एवं जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।




Recent Comments