लायंस क्लब छपरा सारण के सत्र 18-19 के लिए पदधारकों की हुई घोषना

छपरा :लायंस क्लब छपरा सारण का सत्र 18-19 के लिए अध्यक्ष लायन मनीष सिंह सचिव लायन गणेश पाठक कोषाध्यक्छ लायन अमर कुमार एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी लायन वासुदेव गुप्ता को जिला 322ई के जिलापाल लायन डॉ एस के पांडेय के निर्देशन एवं पूर्व अध्यक्ष लायन प्रहलाद सोनी सचिव लायन अजय सिन्हा कोषाध्यक्ष लायन आनंद अग्रहरि द्वारा विधिवत पदासीन किया गया। इस अवसर पर जीएमटी मनोज वर्मा संकल्प,आर सी लायन एस जेड ए रिज़वी,जेड सी लायन ध्रुव पांडेय,डॉ नवीन द्विवेदी,भी एन गुप्ता,विकी आनंद,स्वेतंक रॉय पप्पू,श्यामनारायण जी,कृष्णा जी,मानी शंकर मिश्रा,राजीव दा,रजनीश जी,चंदन सिंह, मनीष सिन्हा,रणधीर जी सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब के सचिव गणेश पाठक ने दी।