चार माह से नही मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कर्मीयों ने किया प्रर्दशन
आज़ाद नेब
जहाजपुर 8 जून। जहाजपुर-पीपलूंद सेक्टर की आगंनबाडी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं आशा सहयोगियों ने अपनी ही सुरवाईजर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंचायत समिति कार्यालय के बाहर प्रर्दशनन कर बीडीओ अर्चना मोर्य को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि सेक्टर की किसी भी कार्यकर्ता,सहायिका ओर सहयोगिनी को चार माह से मानदेय का भुगतान नही हो पाया ओर तो ओर केंद्र पर आने वाले बच्चो के दिए गए नास्ते का भुगतान भी चार माह से बकाया चल रहा है। जिससे स्वयं सहायता समूह नास्ता व पोषाहार बन्द करने पर मजबूर है। समय पर नास्ता व पोषाहार नही मिलने से केंद्र संचालन में समस्या आ रही है। सरकार द्वारा महिला उत्थान लिए चलाये जा रहे समूह जो आगंनबाडी पोषाहार को सप्लाई कर अपनी आजीविका चलते है। वो अब बन्द होने के कगार पर है।
बीडीओ अर्चना मोर्य ने कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद ही प्रर्दशन समाप्त किया गया। बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का भी आश्वासन दिया।




Recent Comments