रिविलगंज(सारण) : थाना क्षेत्र के टेकनिवास बाजार पर कचनार निवासी अरूण के दो मोबाईल की दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रूपए मूल्य की मोबाईल , चिप , इत्यादी चुरा लिए । बिती रात चोरों ने दुकान में पीछे से सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।चोरी की जानकारी अहले सुबह दुकानदार को अपनी दुकान खोलने पर हुआ । दुकानदार ने रिविलगंज थानाघ्यक्ष प्रशांत कुमार को इसकी सुचना दी ।