नैनी पंचायत के दलित बस्ती मे शौचालय के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान-
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
खुले मे शौच से होती है अनेक प्रकार की बीमारियां – निदेशक डीआरडीए

डोरीगंज(सारण):
“””””””””
सदर प्रखण्ड के नैनी पंचायत के वार्ड नम्बर चार के दलित बस्ती मे स्वच्छता अभियान के तहत बन रहे दो सौ शौचालय के निरिक्षण एवं दलित बस्ती मे शौचालय के प्रति जागरुकता फैलाने के उदेश्य से पहुँचे डीआरडीए के निदेशक सुनिल कुमार पाण्डेय ने लोगों को अपने संबोधन मे कहा कि खुले मे शौच से अनेक प्रकार की बीमारियाँ होती है साथ ही महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए सबों को जागरुक होने की आवश्यकता है ।सरकार इसके लिए हर संभव मदद कर रही है ।

वही इस अवसर पर सदर बीडीओ रमन सिन्हा ने लोगों को बताया की स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इसलिए सभी लोग जागरुक होकर शौचालय निर्माण कराए और स्वच्छ भारत का निर्माण करे ।
इस अवसर पर महिला प्रसार पदाधिकारी श्रीमती मीरा शर्मा ने महिलाओं से शौचालय के प्रति जागरुक होने की अपील की ।

संबोधन के बाद पदाधिकारियों द्वारा नैनी पंचायत मे बन रहे दो सौ शौचालय का निरिक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए ।
इस अवसर पर महिला प्रसार पदाधिकारी श्रीमती मीरा शर्मा , स्थानीय जनप्रतिनिधि , स्वच्छताग्रही सहित सैकरों महिलाएं उपस्थित थी ।




Recent Comments