गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन

#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यालय स्थित सती माई मंदिर परिसर के सभागार में मंगलवार को सती माई ट्रस्ट के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख रामेंद्र कुमार पाठक ने गुरु पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कई व्याखाओं का वर्णन किया।इस अवसर पर विजय कुमार गुप्ता, मानवेंद्र कुमार अभय,विनोद वर्णवाल, प्रो. सुबोध सिंह, डॉ. रामनारायण पाठक, मुनमुन सिंह,पवन कुमार, रमेश कुमार, कृष्ण गोपाल, वासुदेव, चंद्रशेखर,संजय सिंह राजपूत, शांता कौशलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
——-