
दारू की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, दुबारा पहुंच पुलिस ने एक ड्रम स्परिट के साथ तीन लोगों कों किया गिरफ्तार
मढ़ौरा (सारण):थाना क्षेत्र के टेहटी बरदहिया मोड़ के करीब बड़ी मात्रा में शराब को भंडारित कर बेचने का कारोबार किया जा रहा था I सूचना पर शनिवार की देर शाम पहुंची गस्ती टीम पर कारोबारियों ने पथराव कर दिया I स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस को वापस लौट जाना पड़ा I बाद में देर रात डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस दुबारा दल बल के साथ पहुंची I इस बीच मौका पाकर कारोबारी 200 लीटर वाले दो ड्राम स्प्रिट लेकर भागने में सफल हो गये I मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ड्राम में रखा दो सौ लीटर स्प्रिट जब्त की वही उसे हटाने का प्रयास में लगे तीन कारोबारी को गिरफ्तार पकरने में पुलिस सफल रही I गिरफ्तार कारोबारी में बरदहिया निवासी जयलाल मांझी, मुन्ना कुमार बैठा,रविन्द्र कुमार पंडित का नाम बताया गया है I मामले में जेएसआई श्रीचरण राम ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे साहेब राय भुआलपुर सहित 15 लोगों को नामजद किया है I
ロपहले से तैयारी में थे कारोबारी,नहीं लौटती पुलिस तो हो सकता था खतरा :
पुलिस सूत्रों के अनुसार शराब के अवैध कारोबारी पहले से तैयारी में थे I सुचना मिलने पर जब गस्ती टीम मौके पर पहुंची तो अचानक ही जमा हुये दर्जन भर से अधिक लोगों की तरफ से पथराव शुरू कर दिया गया I अंधेरा होने के कारण दूर तक स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था I ऐसी स्थिति में पुलिस अगर और थोड़ी देर तक रूकती या करवाई करती तो खतरा हो सकता था I ऐसे में पुरे मामले को वरीय अधिकारीयों को जानकारी देते हुए पुलिस वापस लौट गई I दूसरी बार पूरी तैयारी के साथ जब पुलिस वापस मौके पर पहुंची तब तक कारोबारियों को थोड़ा समय मिल गया I
ロ साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण




Recent Comments