मकेर / थाना क्षेत्र के भाथा ग्राम निवासी बेबी देवी पति अशोक शर्मा ने मकेर थाना में एक आवेदन किया है जिसमे उन्होंने कहा है कि मेरी पुत्री रात्रि में खाना खाकर सोने गयी थी ।कुछ देर बाद देखने गये तो घर से नदारत थी । खोजबीन किया गांव में तहकीकात किया इसके बाद नही मिली तो थाना से गुहार लगाई है । आगे उन्होंने बताया कि आशंका है कि डीही ग्राम निवासी रिशु कुमार पिता त्रिलोकी शर्मा ने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है जिसका सहयोगी समीर आलम की मदद से ऐसा करतूत किया गया है । पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लड़की बरामदगी के लिए प्रयासरत है लेकिन समाचार प्रेषण तक लड़की बरामद नही हुई है जिससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नही कर रहे हैं ।वही गांव में इस मामले में कई तरह की चर्चा चल रही है बहरहाल थाना अध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि लड़की की बरामदगी कर इसमें संलिप्त लोगो की शिनाख्त कर हवालात में भेजी जायेगी ।




Recent Comments