
सोनपुर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व सोमवार सोनपुर पहुँच कर बाबा हरिहरक्षेत्र मंदिर में विधि-विधान से गर्भगृह में पहुँच कर मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनसे पूजा-अर्चना कराई तथा उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक कर चुनाव में सफलता और जनकल्याण की कामना करते हुए राज्य में सुख शांति की कामना की । इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में जन सुराज पार्टी के समर्थक एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
नामांकन के लिए रवाना होने से पहले प्रशांत किशोर ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन-पूजन कर मंदिर के पुजारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने चुनाव में सफलता के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ सभी से बिहार के तरक्की कराने में सहयोग करने व शुभकामनाएं भी मांगीं।
इस अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से प्रशांत किशोर का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।




Recent Comments