राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मोहदीपुर गांव में बुधवार के दिन युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष रूपेश सिंह के दरवाजे पर नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल का नागरिक अभिनंदन बुधवार के दिन किया गया। इस मौके पर पहुंची नगर परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री गरिमा शिकारिया ने बताया कि डॉक्टर संजय जयसवाल की जीत युवा जोश एवं आम कार्यकर्ताओं की है ।उन्होंने बताया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता को भी ऊपर उठने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में खासकर युवा वर्ग एवं महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।जिसे डॉक्टर जयसवाल की जीत भारी बहुमत से हुई ।उन्होंने डॉक्टर जायसवाल को लोकप्रिय सांसद बताया। वहीं इस मौके पर पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि डॉक्टर संजय केवल बेतिया के सांसद नहीं है बल्कि भाजपा के चिकित्सा मंच के भी वरीय पदाधिकारी है उनकी ईमानदारी अपने आप में एक मिसाल है उनकी लगातार हैट्रिक जीत पर उन्होंने इस क्षेत्र के एनडीए के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं जदयू के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य डॉ एन एन शाही ने कहा की बिहार एवं केंद्र में एनडीय की सरकार है दो सालों के अंदर बिकास की दरिया बहायेगी।वही अपने अभिनन्दन समारोह में बोलते डॉ जायसवाल ने कहा कि सरकार आम लोगो तक कैसे सीधे पैसा भेज रही है जिससे बिचौलियों को घबराहट हो गयी है।उन्होंने कहा कि मझौलिया के 60 सड़को का काम के लिये बहुत जल्द टेंडर होने वाला है अब प्रत्येक गली पक्की सड़को से जोड़ दी जायेगी।उन्होंने अपनी जीत जनता एवं युवाओ का जोश बताया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे, अचल नारायण शर्मा ,रजनीश पांडे, जदयू के संगठन प्रभारी अनिल झा ,संजय सिंह,राकेश कुशवाहा,आदि उपस्थित रहे। इस समारोह की अध्यक्षता मोहद्दीपुर पंचायत के अध्यक्ष संजय सिंह ने की जबकि मंच का संचालन युवा वीर गेट अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने किया।