मांझी(सारण)। निगरानी विभाग ने धीरे- धीरे फर्जी शिक्षकों के ऊपर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों को निगरानी की टीम ने चिन्हित कर लिया है। शुक्रवार को निगरानी के पुलिस निरीक्षक रामनिवास चौधरी ने दो शिक्षको पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महम्मदपुर मठिया की शिक्षिका रुची कुमारी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खजुहटी के शिक्षक कुंदन कुमार शामिल है। दोनो पर फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने की बात सामने आयी है। उसी तरह से फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक बने जालसाजो में अफरातफरी का माहौल है।