लगातार बारिश से रात में मकान का गिरा छत,गनीमत था की बाल-बाल बचे गृहस्वामी दंपति

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के इसरौली गांव निवासी सुखदेव सिंह के पुत्र सुधीर सिंह के पुराने मकान की छत बीती रात गिर गई।गनीमत था कि कुछ ही मिनट पहले गृहस्वामी दंपति उक्त घर से खाना खाकर पड़ोसी के दालान में सोने के लिये चले आये थे।जिससें उनकी जान बच गयी।बताया जा रहा है कि इधर छः दिनों से लगातार हो रहे बारिश की वजह से जीर्ण मकान की छत से पानी टपक रहा था।जिसकी वजह से दिनों में रहते तो थे लेकिन रात में पड़ोसी अनिल सिंह के दालान में सोने चले जाते थे।फिर वहीं हुआ, शुक्रवार की रात सुधीर सिंह और उनकी पत्नी खाना बना-खाकर अपने पड़ोसी के दालान में जाकर अपनी विछावन लगा ही रहे थे कि भरभरा कर छत गिर गई।लोंगो ने कहा कि ईश्वर का शुक्रगुजार होना चाहिए कि घर मे रहते छत नहीं गिरा, नहीं तो जान चली जाती।अब बेहद गरीब परिवार को सर से छत गायब हो गई है तो रहने खाने की मुसीबत सता रही है।