तरैया के डेवढ़ी में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने और जेई द्वारा फोन नहीं उठाने पर लोगों ने किया स्टेट हाइवे जाम

छपरा : शनिवार शाम में तरैया थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गाव में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने और जेई द्वारा फोन नहीं उठाने पर लोगों ने स्टेट हाइवे को कुछ देर के लिये जाम कर दिया।सूचना पाकर स्थानीय मुखिया धनंजय सिंह ने पहुंच लोगो को समझाया और बिजली बिभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र बिजली आपूर्ति के आश्वासन के बाद लोगो ने जाम हटा लिया।