मारपीट में एक घायल प्राथमिकी दर्ज

भोरे(गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के खरग्राम छापर गांव में जमीनी विवाद के पंचायत के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. इस दौरान उसके गले से सोने का चेन और दस हजार रूपए नगद छीन लिये गये. पीड़ित के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के खरग्राम छापर गांव निवासी अखिलेश पांडेय का जमीन का विवाद चल रहा था. जिसकी पंचायत थाना क्षेत्र के दीक्षितौली गांव निवासी जगन्नाथ दीक्षित के यहां रखी गयी थी. पंचायत के लिए जैसे ही अखिलेश पांडेय सुमही गांव निवासी शरद मिश्र के साथ वहां पहुंचे कि दीक्षितौली गांव के ही चुन्नू मिश्र और रमेश मिश्र ने मारपीट कर घायल करते हुए गले से सोने की चेन और 10 हजार रूपए छीन लिए.