तरैंयाँ बाजार के ठाकुरबाङी शिव मंदिर परिसर में मुखिया संगम बाबा ने जरुरतमंदो के बीच कच्चा राशन-सब्जी का वितरण किया ।

तरैंयाँ ( सारण ):- तरैया बाजार स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर परिसर में रविवार को सैकड़ों मजदूरों व असहायों के बीच इसुआपुर मुखिया संगम बाबा के द्वारा सूखा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया । वहीं तरैंयाँ के दर्जनों गाँव के सैकड़ों असहाय मजदूरों के बीच पुलिस प्रशासन की देख-रेख में और सोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुये मुखिया संगम बाबा ने राहत सामग्री का पैकट वितरण किया । मुखिया संगम बाबा ने बताया की इस विकट परिस्थिति में आय के सभी श्रोत बंद हो चुके हैं वहीं साधन-सम्पन्न लोगों द्वारा किया गया छोटा सा अंशदान और जरुरतमंद लोगों का किसी भी तरह का किया गया सहयोग बहूत बङी बात है । वहीं शुक्रवार को तरैया के भटौरा गिरी टोला, दलित बस्ती, नोनिया टोला, लोहार टोला, डेहूरी पूरब टोला, यादव टोला और इसुआपुर के विशुनपुरा, अमरदह, मानपुरसौली, महूली समेत दर्जनों गांवों के जरुरतमंदो के बीच चावल, आटा, आलू, दाल, नमक, साबुन समेत अन्य खाद्य सामग्री का पैकेट उपलब्ध कराया गया । मौके पर विभिन्न गाँवों के तरैया निवासी जीतेन्द्र सिंह कुशवाहा, दीनबन्धु सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, विनय कुमार, मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments