
परवेज़ अख्तर/सिवान:
मंगलवार को दरौली- गुठनी मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के समीप गुठनी से तेज रफ्तार से आ रही मोटर साईकिल रामपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ मे टकरा गई।जिससे मोटरसाईकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया।जिसको स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उठा कर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सिवान रेफर कर दिया।बताया जाता है कि घायल व्यक्ति उत्तर प्रदेश के करमुआ गांव निवासी रंजीत सहनी बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति अपने भाई के ससुराल बल्हु गांव ललन सहनी के घर आ रहा था।बाद में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसके हालत को गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने बताया कि घायल के माथे पर गम्भीर चोटें आई हुई है।अधिक रक्तस्राव से उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।




Recent Comments