
मृतक अजित कुमार का प्रोफ़ाइल फ़ोटो
मांझी में ट्रेन से गिर युवक की मौत
मांझी(सारण)। छपरा बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन से एक किमी पूरब उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक मांझी चैनपुर निवासी लालबाबू यादव का पुत्र अजित कुमार बताया जाता है। मृतक के जेब से मांझी से छपरा तक का एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट बरामद हुआ है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मांझी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तथा परिजनों के रुदन क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव पूर्व मुखिया सत्य नारायण प्रसाद यादव पूर्व प्रत्यासी डॉ सत्येंद्र यादव ई सौरभ सन्नी शैलेश कुमार यादव का अरुण कुमार अरमान हुसैन राजू रुद्र यादव स्टेशन संचालक लालबाबू के अलावा आर पी एफ के जवान आदि मौजूद थे। मृतक छपरा राम जयपाल कॉलेज का बीए पार्ट वन का परीक्षार्थी था। शाम को स्थानीय श्मसान घाट पर दाह संस्कार सम्पन्न हो गया।




Recent Comments